फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt 8th janmanch will be organized on sunday

इन क्षेत्रों में होगा जयराम सरकार का आठवां जनमंच, मौके पर होगा समस्याओं का निपटारा

Sat, 01 Dec 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
himachal govt 8th janmanch will be organized on sunday

जयराम सरकार की ओर से रविवार को 8वां जनमंच आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले इस आयोजन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। 

विज्ञापन


जनमंच संयोजक और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शिमला जिला के रामपुर में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कांगड़ा के जवाली में, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर सिरमौर जिला के पच्छाद में,
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन जिला के नालागढ़ में, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा बिलासपुर के झंडूता में, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी हमीरपुर जिले के भोरंज में जनमंच की अध्यक्षता करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तक सात जनमंच आयोजित

himachal govt 8th janmanch will be organized on sunday

इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार मंडी के नाचन में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर चंबा के भरमौर में, वन और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी में तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ऊना के चिंतपूर्णी में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे।

बरागटा ने बताया कि जनमंच में संबंधित जिलों के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में अभी तक सात जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। इस दौरान कुल 15102 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से 6194 का निपटारा किया गया। इसी प्रकार कुल 8590 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3071 का निपटारा किया जा चुका है।

इसके अलावा 181 स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया गया है जिनमें 27944 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही 3085 इंतकाल प्रमाणित किए गए और 518 सोशल ऑडिट तथा 21,515 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed