{"_id":"596e09514f1c1bf1468b4659","slug":"himachal-goveronment-in-high-court-on-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया केस: जनता के आंदोलन से दबाव में आई सरकार, पहुंची हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया केस: जनता के आंदोलन से दबाव में आई सरकार, पहुंची हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया मामले में प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में हो रहे प्रदर्शनों से चौतरफा दबाव में आई हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट से सीबीआई को आदेश जारी कर इस मामले की जांच जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला शिमला के कोटखाई की दसवीं कक्षा की छात्रों से हुए बलात्कार और हत्या मामले की जांच को सीबीआई से करवाने की सिफारिश के बाद अब राज्य सरकार की ओर से मामले की सुनवाई जल्द करवाने बारे आवेदन दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
सरकार के आवेदन को स्वीकार करेते हुए हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह के लिए सुनवाई निर्धारित की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
महाधिवक्ता ने न्यायालय से आग्रह किया कि सीबीआई को आदेश दिए जाएं ताकि वह तुरंत ही जांच के लिए शिमला पुलिस से इस मामले का पूरा रिकॉर्ड ले। मंगलवार को इस आवेदन को दाखिल करने के दौरान पुलिस अधीक्षक शिमला भी हाईकोर्ट में मौजूद रहे।
सरकार पर बढ़ रहा जनता का दबाव, जाना पड़ा कोर्ट
गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए इन दिनों पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं। शिमला से लेकर कोटखाई तक लोग जगह-जगह चक्काजाम कर अपना विरोध जता रहे हैं। राजभवन में भी हजारों लोगों ने पहुंच कर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
नई दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में भी इस मामले को विभिन्न सामाजिक संगठन कैंडल मार्च कर उठा रहे हैं। बीते दिनों ही शिमला पुलिस की जांच पर उठे सवालों के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर गुड़िया मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
अब सरकार ने हाईकोर्ट पहुंचकर कोर्ट के माध्यम से सीबीआई को मामले की जांच जल्द शुरू करने के लिए आवेदन किया है। बुधवार सुबह दस बजे इस मामले की सुनवाई होगी।