फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal governor urmila singh retiring on 24 jan.

नए राज्यपाल के लिए काउंट डाउन शुरू

Mon, 12 Jan 2015 10:37 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
Himachal governor urmila singh retiring on 24 jan.

प्रदेश के नए राज्यपाल के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। किसी दिन भी केंद्र सरकार की ओर से नए राज्यपाल के नाम की घोषणा की जा सकती है। मौजूदा राज्यपाल उर्मिला सिंह का कार्यकाल 24 जनवरी को पूरा हो रहा है। प्रदेश से विदा होने से ठीक पहले वह दिल्ली प्रवास पर हैं।

विज्ञापन


13 जनवरी को वापस शिमला आने का कार्यक्रम है। केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में उर्मिला सिंह को प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 25 जनवरी 2010 को पदभार ग्रहण किया था। प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार में तीन और मौजूदा कांग्रेस सरकार में दो साल का कार्यकाल उर्मिला सिंह का रहा है।
विज्ञापन

जाने से पहले परीक्षा की घड़ी

Himachal governor urmila singh retiring on 24 jan.

पांच साल के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता आपस में तो भिड़ते रहे, लेकिन राज्यपाल उर्मिला सिंह के दोनों सरकारों से बेहतर संबंध रहे। किसी भी सरकार में कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। केंद्र में सरकार बदल चुकी है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि हिमाचल के लिए जल्द नए राज्यपाल के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

जाने से पहले राज्यपाल के लिए परीक्षा की घड़ी है। सरकार ने उन्हें प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मांगी है। यह कदम राज्यपाल के लिए भी मुश्किल होगा। सूत्रों का कहना है कि हालांकि राज्यपाल कानूनी राय लेने के बाद ही कोई कदम उठाएंगी, जिससे जाने के बाद कोई विवाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed