दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देगी। शैक्षणिक सत्र 2014-15 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में शुमार दोनों कक्षाओं के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। लैपटॉप खरीद की शिक्षा विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सप्ताह उच्च शिक्षा निदेशालय में प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है।
कांग्रेस घोषणा पत्र में राजीव गांधी डिजीटल स्टूडेंट योजना को शामिल किया गया था। योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टॉप 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। चयनित छात्रों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी, 2016 को मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी जिलों में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम होंगे।
2013-14 के लिए 7500 को मिले थे लैपटॉप
शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए राज्य सरकार ने 7500 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए थे। दसवीं कक्षा के 3750, जमा दो आर्ट्स के 1903, कामर्स के 607, साइंस के 1217 और वोकेशनल के 23 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए थे। पूर्व भाजपा सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के 4000 मेधावी बच्चों को नेटबुक बांटे थे।
इसके लिए जिला स्तर पर बाकायदा कार्यक्रम आयोजित हुए थे। उच्च शिक्षा निदेशक विभाग दिनकर बुराथोकी ने बताया कि लैपटॉप खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। 25 जनवरी को लैपटॉप बांटे जाएंगे।