{"_id":"5dc2e34f8ebc3e5b715ef910","slug":"himachal-government-teacher-union-election-in-shimla-and-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय अध्यापक संघ दोफाड़, महामंत्री ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय अध्यापक संघ दोफाड़, महामंत्री ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
Wed, 06 Nov 2019 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय अध्यापक संघ दो फाड़ हो गया है। अध्यापकों के दूसरे गुट के नौ नवंबर को हमीरपुर में चुनाव रखे हैं जबकि पहले गुट के शिमला में 9 नवंबर को ही शिमला चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। एक धड़े के नेता संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में चुनाव कराने की ठान चुके हैं और दूसरा गुट संघ के प्रदेश महासचिव नरेश महाजन के नेतृत्व में चुनाव कराने की तैयारी किए है।
विज्ञापन
संघ के महामंत्री नरेश महाजन ने अब प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। संघ के नेता दो गुटों में बंट चुके हैं और दोनों अपने स्तर पर नौ नवंबर में ही चुनाव कराने को अड़े हुए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि महाजन गुट के नेता हमीरपुर में चुनाव करा रहे हैं जबकि चौहान गुट के नेता शिमला में चुनाव कराने को अड़े हैं। वर्तमान समय तक दोनों ही गुटों के नेता चुनाव कराने की तैयारी में जुटे हैं। देखना यह है कि क्या संघ की एकजुटता कायम रह पाएगी या फिर शिक्षक भी दो गुटों में बंटेंगे।
विज्ञापन
हालांकि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने दूसरे गुट पर दबाव बनाने के लिए यहां कह दिया है कि अगर कोई नेता चुनाव से कन्नी काटेगा तो उनके खिलाफ शिमला थाना में मामला दर्ज किया जाएगा। ऐेसी स्थिति में महाजन गुट पर दबाव कितना हावी होता है, यह तो 9 नवंबर के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
असंवैधानिक तरीके से कार्यकारिणी गठन मंजूर नहीं : चौहान
राजकीय अध्यापक संघ ने समानांतर एचजीटीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, प्रदेश वित्त सचिव मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता और मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, मुख्य संरक्षक अजीत चौहान, संरक्षक अरुण गुलेरिया, मनोहर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज मेहता, विजय गोस्वामी, उपाध्यक्ष दलेर जंवाल, डीपी शर्मा, मुख्य सलाहकार कपिल पाबला, मुख्यालय सचिव रमन वर्मा, अतिरिक्त वित सचिव सुरेश भारद्वाज,कार्यालय सचिव मदन प्रेमी,अध्यक्ष स्तीरिंग कमेटी सुभाष चंदेल, अध्यक्ष ग्रेवियेंस कमेटी सुनील शर्मा ने नरेश महाजन और उनके सहयोगियों की ओर से संघ को तोड़ने के प्रयासों की निंदा की है।
सदस्यों ने आगाह किया कि फैलाई जा रही अफवाहों के गंभीर परिणाम निकलेंगे। संघ ने इस संदर्भ में राज्य महासचिव नरेश महाजन, कांगड़ा के प्रधान नरेश धीमान, बिलासपुर के प्रधान यशवीर, हमीरपुर के प्रधान संजीव ठाकुर, सोलन के प्रधान नरोत्तम वर्मा, मंडी के प्रधान अश्वनी गुलेरिया को कानूनी नोटिस भी भेज दिया है।