फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government started pollution free auto.

हिमाचल में चलेंगे स्पेशल ऑटो, जल्द मिलेगी सुविधा

Mon, 16 Mar 2015 01:33 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/ अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Mar 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal government started pollution free auto.

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को जल्द प्रदूषण रहित ऑटो की सुविधा मिल सकती है। प्रदेश सरकार फिर से ऑटो परमिट देने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2004 से प्रदेश में प्रदूषण के चलते ऑटो परमिट देने बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन


लोगों की मांग पर अब सरकार बैटरी से चलने वाले प्रदूषण रहित ऑटो के लिए परमिट देने पर विचार कर रही है। पहले चरण में मैदानी इलाकों के लिए ये परमिट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ऑटो परमिट के लिए परिवहन विभाग के पास सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। वर्तमान में मंडी, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर जैसे कुछ शहरों में करीब 700 ऑटो चल रहे हैं।

2004 के बाद ऑटो परमिट देना किया बंद

Himachal government started pollution free auto.

शहरी क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने वर्ष 2004 के बाद ऑटो (तिपहिया वाहन) के लिए परमिट देना बंद कर दिए थे। ऑटो की सुविधा न होने के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोगों को लोकल आने-जाने में दिक्कत होती है।

बाजार आने-जाने के लिए भी लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार अब प्रदूषण रहित ऑटो के परमिट देने जा रही है।

सैद्धांतिक तौर पर सरकार इसके लिए सहमत है। परिवहन विभाग ने फाइल तैयार कर ली है। मंजूरी के लिए मामला प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में प्रदूषण रहित ऑटो चलाने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है। जल्द इस मामले में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed