फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government seeks permission from election commission

सरकार ने चुनाव आयोग से मांगी कुछ राहत, लटके हैं कई काम

Sat, 18 Nov 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Nov 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government seeks permission from election commission
हिमाचल प्रदेश सरकार

मतगणना तक हिमाचल में लागू आचार संहिता में सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से कुछ राहत देने की मांग की है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में कई सामान्य और सामान्य प्रशासन के ऐसे कार्य हैं, जिनकी वजह से आचार संहिता उल्लंघन नहीं हो सकता, लेकिन ऐसे मामलों की मंजूरी लेने में समय व्यय होता है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों को करने में आचार संहिता की छूट दी जाए।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से भेजी गई इस चिट्ठी पर चुनाव आयोग विचार कर रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि वैसे तो प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी विभाग या कार्य के लिए मांगी जाने वाली अनुमति पर विचार कर आयोग अनुमति दे रहा है, लेकिन प्रशासनिक कार्यों में आयोग की मंजूरी लेने की बाध्यता से छूट के लिए सरकार की ओर से लिखा गया है।
विज्ञापन


कहा कि आयोग से जैसे ही इस संबंध में कोई निर्देश आएगा, उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वर्तमान में चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोई भी सरकारी कार्य या निर्णय बिना चुनाव आयोग की मंजूरी के लागू नहीं हो सकता। इसी वजह से कई विभागों के कई छोटे बड़े मसलों पर फैसला लेने में अफसरों के भी पसीने छूट रहे हैं।


किसी भी निर्णय या आदेश को लागू करने से पहले चुनाव आयोग को प्रदेश निर्वाचन विभाग के माध्यम से अनुमति लेने की प्रक्रिया की वजह से समय ज्यादा लग रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने आयोग से आचार संहिता में छूट के लिए निवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed