क्रिकेटर सुषमा वर्मा बनेंगी डीएसपी, वीरभद्र सरकार ने दिया ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने वाली हिमाचली क्रिकेटर सुषमा वर्मा को हिमाचल सरकार ने बड़ा ऑफर दिया है। सरकार ने सुषमा का हिमाचल पुलिस में डीएसपी रैंक का पद देने का ऑफर दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्रिकेटर सुषमा को यह ऑफर देते हुए कहा कि हिमाचल को इस बेटी पर गर्व है। फिलहाल सुषमा रेलवे में नौकरी कर रही हैं। अब यह उनपर निर्भर करेगा कि वह यह पद लेती हैं या नहीं।
वहीं, हिमाचल सरकार के इस ऑफर से सुषमा के परिजन बेहद खुश लग रहे हैं। पिता भोपाल सिंह ने सरकार का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा कि इससे प्रदेश में बेटियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सुषमा हिमाचल के शिमला के सुन्नी तहसील के गढेरी गांव की रहने वाली है। वह वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में सुषमा ने मैचजिताऊ 33 रनों की पारी भी खेली थी।
सुषमा वर्मा को सम्मानित करेगी एचपीसीए
इंग्लैंड में हाल ही में संपन्न आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसमें शामिल हिमाचल की खिलाड़ी सुषमा वर्मा को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बधाई दी है।
एचपीसीए के प्रवक्ता मोहित सूद ने कहा कि शिमला जिले की निवासी सुषमा वर्मा धर्मशाला में महिला अकादमी का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
एचपीसीए के निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि एसोसिएशन जल्द ही समारोह आयोजित कर सुषमा और अन्य महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।