फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government no advance salary to employees posted in tribal areas

इन कर्मचारियों को एडवांस वेतन बंद, हर महीने मिलेगी सैलरी, अधिसूचना जारी

Wed, 22 Nov 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government no advance salary to employees posted in tribal areas

हिमाचल सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को मिलने वाली एकमुश्त एडवांस सैलरी प्रणाली खत्म कर दी है।

विज्ञापन


6-6 माह के अग्रिम वेतन की बजाय इन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब हर माह वेतन मिलेगा। जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र लाहौल-स्पीति, किन्नौर, पांगी, भरमौर आदि में पहले ट्रेजरी और बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ नहीं थी।
विज्ञापन


अब ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रेजरी की ऑनलाइन सुविधा होने की वजह से पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है।  वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

वित्त विभाग के विशेष सचिव और निदेशक डीडी शर्मा की ओर से नई व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए तमाम विभागाध्यक्षों और ट्रेजरी को आदेश जारी कर दिए हैं।

कर्मचारियों को सितंबर 2017 में मार्च 2018 तक का एकमुश्त एडवांस वेतन दिया जा चुका है। लिहाजा, नई व्यवस्था अप्रैल 2018 से प्रभावी होगी।

60 के दशक से दिया जा रहा था एडवांस वेतन

Himachal Government no advance salary to employees posted in tribal areas
हिमाचल प्रदेश सरकार

लाहौल-स्पीति में अग्रिम वेतन की व्यवस्था 1960 के दशक से शुरू हुई। तब यह क्षेत्र पंजाब के अधीन था। तत्कालीन उपायुक्त पीएस वैष्णव ने एडवांस वेतन की शुरुआत की थी।

लाहौल के विख्यात इतिहासकार छेरिंग दोरजे बताते हैं कि सर्दियों में बर्फबारी से पहले आम जनता के साथ कर्मचारियों को छह महीने का एकमुश्त राशन, कपड़ा, लकड़ी और अन्य जरूरी सामानों का भंडारण करना होता था जो एक माह के वेतन से संभव नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed