फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government may gave more relaxation in curfew

कर्फ्यू में ढील बढ़ाने और बसें चलाने की सरकार से सिफारिश

Mon, 18 May 2020 09:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Himachal Government may gave more relaxation in curfew
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बाद हिमाचल में कर्फ्यू फिलहाल सात घंटे का ही रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें एक घंटे की छूट देकर राहत दे सकती है। एचआरटीसी और निजी बसों को सशर्त चलाने पर भी फैसला 20 मई के बाद हो सकता है। हालांकि, इस बारे में सरकार को सरकारी और निजी बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इस मामले पर भी फैसला नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन-4 के दौरान प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी क्षेत्र की बसों को सशर्त चलाने की तैयारी है। पिछले कई दिनों से बसों और अन्य यात्री वाहनों का संचालन रुकने से लोगों को आने-जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बसों की आवाजाही न होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही व्यापारियों, बागवानों और किसानों को भी दिक्कतें हो रही हैं। इस कारण से सरकार राज्य में 20 मई के बाद एचआरटीसी और निजी बसों का संचालन सशर्त शुरू कर सकती है। बताते हैं कि राजधानी शिमला और जिला मुख्यालयों के लिए एचआरटीसी और निजी बसों को चलाकर लोगों को काफी राहत पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed