स्वाइन फ्लू हेल्पलाइन, इस नंबर पर करें कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने स्वाइन फ्लू के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। कोई भी व्यक्ति इस हेल्पलाइन पर 10 से 5 बजे के बीच बातचीत कर सकता है। इस नंबर पर बीमारी से संबंधित सारी जानकारी ली जा सकती है।
यह जानकारी स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए तैनात स्टेट सर्विलेंस अधिकारी डा. राजेश गुलेरी ने दी है। डा. राजेश गुलेरी ने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर 0177-2628151 है।
मंगलवार को स्वाइन फ्लू पर सभी सीएमओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य पीसी धीमान ने इस बारे में सभी सीएमओ को आदेश दिए हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लें। स्वाइन फ्लू के तमाम मरीजों को गंभीरता से ट्रीटमेंट दिया।
स्कूली छात्र को स्वाइन फ्लू
शिमला शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से स्कूल प्रबंधनों में हड़कंप मचा हुआ है। फ्लू की शिकायत लेकर जब छात्र के साथ परिजन अस्पताल पहुंचे तो टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव निकली।
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि मरीजों का हालत खतरे से बाहर है। स्कूली छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के छुट्टी दे दी गई है। उधर शहर के अधिकतर रेजिडेंशियल स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। इसमें अधिकतर बच्चे बाहरी राज्यों या जिलों से ही आवासीय सुविधा लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
उनके लौटने पर यदि किसी भी छात्र में बुखार, खांसी गले में दर्द जैसे स्वाइन फ्लू के रोग से मिलते लक्षण मिलते हैं तो ऐसे छात्रों को स्वस्थ होने तक स्कूल आने को अनुमति देना अन्य बच्चों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
अब तक 27 मामले पाजिटिव
स्वाइन फ्लू के अब तक 27 पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से आठ कांगड़ा, छह बिलासपुर, पांच शिमला, चार सोलन, तीन कुल्लू और एक हमीरपुर से हैं।
अब तक 101 नमूने जांचे जा चुके हैं। मंगलवार को पांच नमूने टांडा और दो नमूने आईजीएमसी में सामने आए। इनमें दो मामले आईजीएमसी शिमला में पाजिटिव पाए गए।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में अभी तक स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की जान जा चुकी है। इस वजह से लोगों में बीमारी को लेकर खौफ फैला हुआ है। सरकार का मकसद है कि हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी।