{"_id":"5d63e82d8ebc3e93bb4c46fe","slug":"himachal-government-does-not-know-how-many-outsiders-are-given-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार नहीं जानती, कितने बाहरी लोगों को दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार नहीं जानती, कितने बाहरी लोगों को दी नौकरी
Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पहली जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2019 के बीच विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों में प्रदेश से बाहरी कितने लोगों को नौकरी दी गई, इसका सरकार के पास कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विधानसभा में विधायक विनय कुमार, विक्रमादित्य सिंह, राकेश सिंघा और मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह बात सामने आई है। सवाल में चारों विधायकों ने पूछा कि इस मियाद के दौरान कितने बाहरी लोगों को नौकरी दी गई।
विज्ञापन
साथ ही पूछा गया कि क्या आउटसोर्स आधार पर भी बाहरी लोगों को नौकरियां दी गई हैं और तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी में बाहरी लोगों को नौकरियां न प्रदान करने के बारे में सरकार क्या कदम उठा रही है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री के हवाले से सदन के पटल पर लिखित जवाब दिया गया है कि सूचना एकत्र हो रही है।
विज्ञापन