फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government Closed Probe against Tainted officer tilak raj

CBI रिश्वत कांड में फंसे ज्वॉइंट डायरेक्टर तिलक राज पर सरकार फिर मेहरबान

Wed, 28 Jun 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government Closed Probe against Tainted officer tilak raj

सीबीआई की कार्रवाई में घूस लेने के आरोप में पकड़े गए उद्योग विभाग के जॉइंट डायरेक्टर तिलक राज पर प्रदेश सरकार ने फिर दरियादिली दिखाई है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बंद हो गई है। सरकार अब तिलक राज के छूटने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही प्रदेश सरकार विभागीय कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


तिलक राज के खिलाफ उद्योग मुख्यालय ने सरकार को शिकायत भेजी थी जिसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सीएम कार्यालय से यह शिकायत अलग से की गई थी जबकि उद्योग मंत्री कार्यालय को भी मुख्यालय की ओर से जांच करवाने की फाइल भेजी गई थी। तिलक राज की सरकार में अच्छी पैठ है।
विज्ञापन


सीबीआई की गिरफ्त में आने के बाद भी सरकार इस मामले में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। आरोपी के रसूख का पता ऐसे भी लगाया जा सकता है कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने ज्यादातर समय बद्दी में ही बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी में ही खुलवा दिया था जॉइंट डायरेक्टर का दफ्तर

Himachal Government Closed Probe against Tainted officer tilak raj

हालांकि, बद्दी में उद्योग विभाग जीएम का दफ्तर है लेकिन जॉइंट डायरेक्टर होने पर भी आरोपी ने बद्दी नहीं छोड़ा। आरोपी ने बद्दी में जॉइंट डायरेक्टर का दफ्तर ही खुलवा दिया था। कई बार तो निदेशालय को बाईपास कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी। तिलक राज के इसी रवैये को लेकर निदेशक ने उसके खिलाफ  जांच के आदेश दिए।

निदेशक स्तर से सरकार को 9 शिकायतों का पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग की गई थी। लेकिन सरकार ने उद्योग विभाग के निदेशक का ही तबादला कर दिया था। उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एजीवी प्रसाद ने कहा कि तिलक राज अभी सीबीआई की गिरफ्त में हैं। उनके बाहर आने के बाद ही प्रदेश सरकार आगामी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed