फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government announced one crore rupee to tokyo paralympics silver medal winner Nishad kumar

टोक्यो पैरालंपिक: निषाद को एक करोड़ देगी हिमाचल सरकार

Sun, 29 Aug 2021 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Aug 2021 10:58 PM IST
सार

निषाद ने 2019 से नेशनल कैंप में बंगलूरू में कोच सत्यनारायण की देखरेख में कोचिंग शुरू की। पैरा एथलेटिक में 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ उनका नेशनल रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Himachal Government announced one crore rupee to tokyo paralympics silver medal winner Nishad kumar
टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निषाद, उनके कोच और परिवार के लोगों को बधाई दी। इससे पहले भी निषाद को पैरालंपिक की तैयारियों के लिए  प्रदेश सरकार ने 5 लाख रुपये दिए थे।

विज्ञापन


हिमाचल के किसान के बेटे ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि निषाद के पिता रछपाल सिंह किसान हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। निषाद जब आठ साल के थे, तब चारा काटते समय मशीन में उनका हाथ कट गया था।
विज्ञापन


छोटे से कस्बे के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य बना लिया था कि वह खेलों में भविष्य बनाएंगे। ऊंची कूद में उन्होंने सामान्य वर्ग में ही प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। वर्ष 2017 में माता-पिता से महज 2500 रुपये लेकर वह घर से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण लेने चले गए। उस समय पंचकूला की खेल नर्सरी बंद थी, लेकिन निषाद की लगन को देखते हुए कोच नसीम अहमद ने उन्हें कांप्लेक्स में ही खाली कमरा मुहैया करवाया और ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। निषाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कोच ने अपनी तरफ से प्रतिमाह 3000 रुपये और अपने दोस्तों की ओर से 7000 रुपये का इंतजाम किया, ताकि उनकी खुराक और तैयारी में कोई कमी न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निषाद ने 2019 से नेशनल कैंप में बंगलूरू में कोच सत्यनारायण की देखरेख में कोचिंग शुरू की। पैरा एथलेटिक में 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ उनका नेशनल रिकॉर्ड है। 2019 में दुबई में पैरा वर्ल्ड ग्रैंड सिक्स प्रतियोगिता, जिसमें 152 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, वहां निशाद ने कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया था।


दुबई में ही 2021 में नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। तब निषाद ने भारत को सिल्वर मेडल के साथ पैरालंपिक में विक्ट्री पोडियम तक पहुंचा दिया। पैरालंपिक में निषाद और अमरीका के डेलेस वाईस ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उधर जहां निषाद टोकियो में प्रतियोगिता में भाग ले रहा था। तब उसके घर बदाऊं में उसके पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा देवी सहित अन्य शुभचिंतक डीडी स्पोर्ट्स पर नजरें लगाए बैठे थे। जैसे ही निषाद ने 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। वैसे ही सारा परिवार खुशी से झूम उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed