फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government 7 IPS and 8 HPS officers transfer

सात आईपीएस और आठ एचपीएस अफसरों के तबादले, अंजुम बनीं SP बिलासपुर

Wed, 09 Aug 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government 7 IPS and 8 HPS officers transfer
अंजुम आरा अब बिलासपुर की एसपी होंगी। - फोटो : File Photo

प्रदेश सरकार ने पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के साथ 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आठ एचपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एसपी सीआईडी क्राइम शिमला अंजुम आरा अब बिलासपुर की एसपी होंगी। 

विज्ञापन


बिलासपुर के एसपी राहुल नाथ को एसपी बद्दी भेजा गया है। डीजीपी सोमेश गोयल जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे जबकि एडीजी विजिलेंस एसबी नेगी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आईपीएस अधिकारी प्रेम ठाकुर अब कमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी होंगे। 
विज्ञापन


कमांडेंट दूसरी आईआरबी बटालियन सकोह सुनील कुमार को कमांडेंट होमगार्ड ऊना लगाया गया है। कमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी उमापति जम्वाल को कमांडेंट दूसरी आईआरबी बटालियन सकोह में तैनाती दी गई है। एसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला विरेंद्र शर्मा अब एसपी सीआईडी क्राइम शिमला होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एचपीपीएस अधिकारी राजेश धर्माणी को एसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला लगाया गया है। मंडी के एएसपी कुलभूषण वर्मा को आईआरबी जंगलबेरी, आईआरबी पंडोह से भूपेंद्र सिंह कंवर को मंडी में एएसपी के पद पर स्थानांतरित किया है। 

हमीरपुर से स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो के एएसपी बलबीर सिंह को बिलासपुर के बस्सी बटालियन में एएसपी तैनात किया है। किन्नौर में डीएसपी मुख्यालय ब्रह्मदत्त भाटिया को इसी पद पर पालमपुर बदला गया है। नैनादेवी के डीएसपी बलदेव दत्त को छठी आईआरबी बटालियन कोलर ट्रांसफर किया गया है। 

 

प्रोबेशन पीरियड पूरा होने पर अनिल कुमार को नैनादेवी में डीएसपी पहली नियुक्ति दी गई है। वहीं चंद्रपाल सिंह को किन्नौर में डीएसपी मुख्यालय व कर्ण सिंह गुलेरिया को डीएसपी सरकाघाट लगाया गया है। 

 

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे दोरजे राम को कांगड़ा एसएनसीसी रेंज में डीएसपी पद पर तैनात किया गया है। वहीं पालमपुर डीएसपी बनाए जा रहे मनोज कुमार का तबादला रद्द कर सकोह में ही तैनात रहने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed