फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal got Award for better health facilities

हिमाचल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मिला पुरस्कार

Wed, 31 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
himachal got Award for better health facilities

सूबे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सम्मानित किया। नड्डा ने यह पुरस्कार 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान असम में हिमाचल प्रदेश को प्रदान किया।

विज्ञापन


यह पुरस्कार नवजात मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट 2015 बनाम 2016 में, 5 वर्ष से कम मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट 2015 बनाम 2016 और इंडोर सर्विसेज ओपीडी में परिवर्तन के आधार पर 2016-17 एचएमआईएस द्वारा बेहतर कार्य करने पर प्रदेश को मिला है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज काजीरंगा असम में भारत में उत्तम और अनुकरणीय स्वास्थ्य सुविधाओं एवं नई पद्धति पर 5 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में सरबानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री असम, अश्वनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सहित अन्य कई गणमान्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तम संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने जन स्वास्थ्य पर अपनी राय भी रखी।  

himachal got Award for better health facilities

भारत की स्वास्थ्य क्षेत्र में अद्वितीय उन्नति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के अंतर्गत, हमने ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अनुकरणीय मील के पत्थर हासिल किए हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आयुष्मान भारत को एक बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उत्कृष्ट एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है ताकि भारत में कोई भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। 

कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा ने उन राज्यों को भी पुरस्कार दिए जिन्होंने स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि दिखाई है। अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई

उपलब्धियां प्राप्त की जो की उल्लेखनीय हैं और जिसके लिए राज्य को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। प्रदेश की ओर से एमडी एनएचआरएम ने केंद्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed