{"_id":"587baa7f4f1c1b3803efe426","slug":"himachal-girl-team-won-gold-medal-in-handball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली बालाओं ने हैंडबाल में जीता गोल्ड, पंजाब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली बालाओं ने हैंडबाल में जीता गोल्ड, पंजाब को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रदेश का नाम चमका चुकीं हिमाचल की महिला हैंडबाल खिलाड़ियों ने पंजाब में अपना परचम लहराया है। पंजाब के मरिंडा में हुई शहीद अमरदीप मेमोरियल आल इंडिया पुरुष और महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
फाइनल में हिमाचल टीम ने पंजाब को हराया। कोच स्नेहलता से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल टीम ने 24-20 अंक से जीत हासिल की। हालांकि, हिमाचल महिला टीम और पंजाबी यूनिवर्सिटी के बीच सेमीफाइनल मैच 19-19 अंक से ड्रा रहा।
विज्ञापन
इससे पहले हिमाचल टीम ने चंडीगढ़ टीम को एक तरफा मुकाबले में 18-9 अंक से पराजित किया। उसके बाद अमृतसर को 19-0 अंक से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत पर प्रदेश हैंडबाल संघ ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष बंबर ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान, अतुल सोनी, संजय कौशल, डॉ. प्रवेश शर्मा और सुदर्शन बुल्ला ने कोच स्नेहलता को प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम को इस बुलंदी पर पहुंचाने को बधाई दी है।