{"_id":"66588de91279547796085d5f","slug":"himachal-forest-fire-76-cases-of-forest-fire-reported-903-09-hectares-of-forest-wealth-reduced-to-ashes-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Forest Fire: जंगलों में आग के 76 मामले आए सामने, 903.09 हेक्टेयर में वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Forest Fire: जंगलों में आग के 76 मामले आए सामने, 903.09 हेक्टेयर में वन संपदा राख
Thu, 30 May 2024 08:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 30 May 2024 08:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में जंगलों में आग लगने के 76 मामले सामने आए हैं, जिनमें 903.09 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन
शिमला में बुधवार रात को संकटमोचन के समीप जंगल में भड़की आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग अब भयंकर रूप धारण कर रही है। 9 जिलों में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। इन जिलों के 11 वन सर्किलों में पिछले 24 घंटे में जंगलों में आग लगने के 76 मामले सामने आए हैं, जिनमें 903.09 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन
जंगलों की आग अब कई रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच गई है। बिलासपुर एम्स के सामने वाली बंदला धार बुधवार रातभर जलती रही। दमकल कर्मी पूरी रात एम्स के पास तैनात रहे ताकि जंगल की आग एम्स को चपेट में न ले सके। आग से जहां एक तरफ गर्मी बढ़ रही है। वहीं, हवा में फैले धुएं के गुबार से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार फायर सीजन के दौरान अभी तक जंगलों में आग लगने की 1,151 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 11,215 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई हैं।
विज्ञापन
बुधवार शाम से वीरवार शाम तक बिलासपुर सर्किल में सात, चंबा में 10, धर्मशाला में 10, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में सात, हमीरपुर में चार, कुल्लू सर्किल में तीन, मंडी में 13, नाहन में आठ, रामपुर में एक, शिमला में आठ और सोलन में पांच घटनाएं जंगलों में आग लगने की दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में बिलासपुर सर्किल में 126 हेक्टेयर, चंबा में 189.74, धर्मशाला में 47 हेक्टेयर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 30 हेक्टेयर, हमीरपुर में 96.6, कुल्लू में 67 हेक्टेयर, मंडी में 136 हेक्टेयर, नाहन में 91 हेक्टेयर, रामपुर में तीन, शिमला में 99 और सोलन में 17 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन