{"_id":"64b3f6e54c3aa5bd480f0c53","slug":"himachal-flash-floods-two-mountaineers-body-found-near-hanuman-tibba-manali-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: मनाली के हनुमान टिब्बा के रास्ते में मिले लापता दो पर्वतारोहियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: मनाली के हनुमान टिब्बा के रास्ते में मिले लापता दो पर्वतारोहियों के शव
Sun, 16 Jul 2023 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:26 PM IST
सार
दोनों युवक ग्लेशियर की खाई में फंसे थे। वहां हिमस्खलन हुआ था। रेस्क्यू दल को पहले रस्सी मिली, जिसके आधार पर सर्च अभियान शुरू हुआ। सुबह दोनों के शव निकाले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हनुमान टिब्बा में लापता हुए दो पर्वतारोहियों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। हनुमान टिब्बा के रास्ते में टेंटु गली नामक स्थान में दोनों शव बर्फ में दबे मिले। 25 सदस्यीय रेस्क्यू टीम शव मनाली ला रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चार पर्वतारोही हनुमान टिब्बा की ओर गए थे। तीन पर्वतारोही मनाली जगतसुख के रहने वाले थे, जबकि चौथी महिला पर्वतारोही कर्नाटक की रहने वाली है।
विज्ञापन
इन लोगों ने 9 जुलाई को अपने फंसे होने की सूचना दी थी। एसडीएम मनाली ने रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी। दो पर्वतारोही विशाल और कर्नाटक की लड़की हर्षा गणपति पाल को रेस्क्यू कर लिया था, जबकि जोनी और रवि का कोई पता नहीं चला। इसके बाद दो दिन पहले जगतसुख से 25 सदस्यों की रेस्क्यू टीम हनुमान टिब्बा की ओर गई। शुक्रवार और शनिवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान से दो टीमें भेजी गईं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह दोनों के शव बरामद हुए। दोनों युवक ग्लेशियर की खाई में फंसे थे। वहां हिमस्खलन हुआ था। रेस्क्यू दल को पहले रस्सी मिली, जिसके आधार पर सर्च अभियान शुरू हुआ। सुबह दोनों के शव निकाले गए। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान में जगतसुख के स्थानीय पर्वतारोही, एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के पर्वतारोही भी शामिल रहे।
विज्ञापन