{"_id":"597444fe4f1c1b98068b4768","slug":"himachal-five-lakh-compensation-to-army-jawan-in-case-of-accidental-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी और दुर्घटना से सैनिक की मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 5 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी और दुर्घटना से सैनिक की मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 5 लाख
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिकों के सेवाकाल के दौरान बीमारी और दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो जाने पर अब परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि मिलेगी। यह राशि आर्मी व पैरामिलिट्री दोनों बलों के सैनिकों के परिवारों को मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने के बाद शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार वालों को ही यह राशि मिलेगी। इससे पूर्व ऑन सर्विस आर्मी के सैनिकों की मृत्यु बीमारी या दुर्घटना के कारण होने पर सरकार की ओर से उनके परिवारों को 35 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती थी।
विज्ञापन
वहीं पैरामिलिट्री के सैनिकों को ऑन सर्विस बीमारी या दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी जाती थी।इस संबंध में सैनिकों ने मांग उठाई थी।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग ने फरवरी माह में सरकार से आर्मी व पैरामिलिट्री के सैनिकों की बीमारी व दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु पर पांच लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि देने की मांग उठाई थी।
इस पर सरकार ने यह राशि देने की स्वीकृति दे दी। सरकार ने 13 जुलाई को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार वालों को ही यह राशि मिलेगी।
अधिसूचना के पहले वाले आर्मी सैनिकों की मृत्यु पर 35 हजार मिलेंगे और पैरामिलिट्री सैनिकों को कोई भी राशि नहीं मिलेगी।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि अब बीमारी व दुर्घटना में मरने वाले सैनिकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदेश सरकार की तरफ से मिलेगी।