{"_id":"6af3f4832970ba27c8094992","slug":"himachal-fisheries-schemes-rs-50-000-compensation-for-trout-farmers-and-rs-100-per-kg-msp-for-fishermen-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ट्राउट पालकों को 50 हजार तक मुआवजा, जलाशय मछुआरों को 100 रुपये किलो मिलेगा एमएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ट्राउट पालकों को 50 हजार तक मुआवजा, जलाशय मछुआरों को 100 रुपये किलो मिलेगा एमएसपी
Wed, 11 Nov 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:22 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने दो महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। प्राकृतिक आपदा से नुकसान उठाने वाले ट्राउट पालकों को अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं, जलाशय मछुआरों को मछली की नीलामी में 100 रुपये प्रति किलो से कम कीमत मिलने पर सरकार 20 रुपये तक प्रति किलो सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से नुकसान उठाने वाले पंजीकृत ट्राउट पालकों को अब अधिकतम 50 हजार रुपये तक मुआवजा मिलेगा। जलाशय मछुआरों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 100 रुपये प्रति किलो तय किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और बाजार के उतार-चढ़ाव से आर्थिक सुरक्षा देने के लिए ये दो अहम योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना के तहत अधिकृत नीलामी में 100 रुपये प्रति किलो से कम कीमत मिलने पर सरकार अधिकतम 20 रुपये प्रति किलो तक सब्सिडी देगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे मछुआरों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे प्रदेश के करीब छह हजार से 6,300 सक्रिय और लाइसेंसधारी जलाशय मछुआरों को लाभ होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे मत्स्य पालन क्षेत्र की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ा कदम बताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि में मछुआरों को सालाना 3,500 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
सरकार ने एक करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाया... ट्राउट पालकों के लिए शुरू की गई जोखिम निधि योजना के तहत सरकार ने एक करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड उपलब्ध करवाया है। बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान उठाने वाले पंजीकृत ट्राउट पालकों को इस निधि से आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए पालकों को सालाना 500 रुपये का अंशदान करना होगा।