फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal first woman hrtc taxi driver seema thakur

हिमाचल की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर करना चाहती है कुछ बड़ा, सरकार नहीं दे रही परमिशन

Wed, 06 Dec 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Dec 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
himachal first woman hrtc taxi driver seema thakur

हिमाचल की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर सीमा ठाकुर कुछ बड़ा करना चाहती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम में बीते सालों से सेवाएं दे रहीं सीमा ठाकुर अब एचआरटीसी टैक्सी चलाने से ऊब चुकी हैं। वह टैक्सी छोड़कर वोल्वो या साधारण बस चलाना चाहती हैं।

विज्ञापन


सीमा एचआरटीसी के आरएम और डीएम से भी बस में तैनात किए जाने की गुहार लगा चुकी हैं। अफसरों ने फाइल एचआरटीसी प्रबंधन को भेज दी है।

सीमा का कहना है कि उनके पास हैवी लाइसेंस है। ऐसे में परिवहन निगम को चाहिए कि उन्हें बस चलाने की अनुमति दे। सीमा ठाकुर का कहना है कि एचआरटीसी से ही बस चलाने का प्रशिक्षण लिया है। जब मेरे पास हैवी लाइसेंस है तो मैं छोटी गाड़ी क्यों चलाऊं।

विज्ञापन

आरएम बोले- नहीं दी जा सकती अभी अनुमति

himachal first woman hrtc taxi driver seema thakur

सीमा की 5 मई, 2016 को एचआरटीसी में नौकरी लगी। तब से वह शिमला में एचआरटीसी टैक्सी चला रही हैं। उन्हें संजौली से लक्कड़ बाजार तक टैक्सी चलाने का रूट दिया गया है। वह टैक्सी में चालक और परिचालक दोनों का काम कर रही हैं।

पहले सवारियों के टिकट काटती हैं और उसके बाद टैक्सी चलाती हैं। एचआरटीसी के आरएम देवासेन नेगी ने बताया कि सीमा ने बस चलाने की हामी भरी है, अभी उन्हें बस चलाने को नहीं दी जा सकती है। संतुष्ट होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

पहली महिला चालक हैं सीमा
एचआरटीसी में सीमा ठाकुर पहली महिला चालक हैं। जो काम आज पुरुष कर सकते हैं, उसे महिलाएं भी कर सकती हैं। इसी बात को लेकर सीमा ठाकुर आगे बढ़ने की कोशिश में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed