{"_id":"60d7487476dd1e132e0f6746","slug":"himachal-express-and-passenger-train-will-not-run-till-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: 30 जून तक नहीं चलेगी हिमाचल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: 30 जून तक नहीं चलेगी हिमाचल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन
Sat, 26 Jun 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक(ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक(ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:02 PM IST
सार
गौर रहे कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04454 व 04455 आवागमन करती है। वहीं, स्टेशन मास्टर ऊना ओम प्रकाश ने बताया कि सरहिंद में नई रेललाइन को पुरानी रेललाइन के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन दौलतपुर चौक से दिल्ली आने जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के पहिये 30 जून 2021 तक थमे रहेंगे। वहीं, ऊना से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आगामी 30 जून तक बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि पंजाब के सरहिंद में कॉरिडोर वर्क के चलते हिमाचल एक्सप्रेस के आवागमन को 30 जून तक रोका गया है। जिससे हिमाचल से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को दिक्कत आ सकती है क्योंकि हिमाचल के लोगो के लिए यह ट्रेन लाइफ लाइन है।
विज्ञापन
गौर रहे कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04454 व 04455 आवागमन करती है। वहीं, स्टेशन मास्टर ऊना ओम प्रकाश ने बताया कि सरहिंद में नई रेललाइन को पुरानी रेललाइन के साथ जोड़ा जा रहा है। इस वजह से दो ट्रेन 30 जून तक नहीं आएंगी। बता दें कि वर्तमान में इंटर स्टेट बसें न चलने से रेल के जरिये लोग आसानी से ऊना जिले से दिल्ली पहुंच रहे थे, लेकिन अब हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन न चलने से दिक्कतें पेश आएंगी।
विज्ञापन