{"_id":"643668f0694d27053e0e65e0","slug":"himachal-excise-department-impose-two-lakh-penalty-on-gold-trader-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिना बिल के पकड़ा 30 लाख का सोना, कारोबारी को 2 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिना बिल के पकड़ा 30 लाख का सोना, कारोबारी को 2 लाख जुर्माना
Wed, 12 Apr 2023 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:47 PM IST
सार
आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर का एक व्यापारी बिना बिल सोना लेकर नादौन शहर में दुकानदारों को बेचने के लिए आया है। सूचना मिलते ही आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नादौन में दबिश दे दी।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नादौन में अमृतसर के एक व्यापारी से बिना बिल 30 लाख का सोना पकड़ा है। अमृतसर का व्यापारी जैसे ही शहर के एक सुनार की दुकान से बाहर निकला वैसे ही आबकारी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। 30 लाख रुपये सोने की एवज में उससे दो लाख का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस बारे आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर का एक व्यापारी बिना बिल सोना लेकर नादौन शहर में दुकानदारों को बेचने के लिए आया है। सूचना मिलते ही आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नादौन में दबिश दे दी।
विज्ञापन
इसी दौरान इस व्यापारी को एक सुनार की दुकान से बाहर निकलते ही दबोच लिया गया। इसके पास से लगभग 550 ग्राम सोना बरामद हुआ है। सोने की कीमत 30 लाख रुपये बनती है। बिना बिल 30 लाख रुपये के सोने की एवज में व्यापारी से दो लाख 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
आयुक्त राज्यकर एवं आबकारी विभाग वरुण कटोच ने बताया कि नादौन शहर में अमृतसर के व्यापारी से बिना बिल 30 लाख का सोना पकड़ा गया है। जिससे 2 लाख एक हजार रूपए जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले हमीरपुर में भी लाखों का सोना पकड़ा जा चुका है। ऐसे कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर है।