{"_id":"5c232d29bdec225726711908","slug":"himachal-excise-department-eye-on-rich-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के मनमाने मुनाफे पर अब विभाग की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के मनमाने मुनाफे पर अब विभाग की रहेगी नजर
Wed, 26 Dec 2018 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के लगातार विभिन्न उत्पादों पर टैक्स कम करने के बावजूद महंगाई में कमी न आने की शिकायतों के बीच राज्य कर विभाग ने मुनाफाखोर व्यापारियों पर सख्ती की तैयारी कर ली है। शासन ने सभी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उन उत्पादों को बेचने वालों के मुनाफे या बिक्री दर पर भी नजर रखें जिनपर टैक्स इसलिए कम किया जा रहा है ताकि महंगाई कम हो सके ।
विज्ञापन
दरअसल, विभाग को कुछ ऐसी शिकायतें मिली थी कि टैक्स कम होने के बावजूद उत्पाद के दाम नहीं घटे। इन शिकायतों पर जांच और कार्यवाही न होने से यह प्रवृत्ति बढ़ रही थी जिससे आम आदमी को तो टैक्स कम होने का लाभ नहीं मिल रहा था लेकिन व्यापारी का मुनाफा बढ़ता जा रहा है। कुछ व्यापारियों की इसी मनमानी पर नकेल कसने के लिए राज्य कर विभाग ने सख्ती की तैयारी की है।
विज्ञापन
इसके तहत सभी अधिकारियों को ऐसे व्यापारियों व उत्पादों की सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही दाम कम न होने की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव जेसी शर्मा ने बताया कि नेशनल एंटी प्रोफेटीयरिंग अथॉरिटी को इस संबंध में शिकायत की जा रही है। उन्हीं शिकायतों के बाद अब विभाग भी अपनी तरफ से टैक्स कमी का लोगों को फायदा दिलाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन