फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Electricity Board to hike power tariff from april 2018

बिजली बोर्ड ने कर ली है तैयारी, अप्रैल से लग सकता है झटका

Sun, 14 Jan 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 14 Jan 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Electricity Board to hike power tariff from april 2018

हिमाचल के साढ़े 19 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 30 हजार औद्योगिक घरानों को आगामी अप्रैल माह से बिजली का झटका लग सकता है। राज्य बिजली बोर्ड ने साल 2018 -19 में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साल 2017 में हुए 252 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग में पिटीशन दायर कर दी है। हालांकि, इसमें दरें बढ़ाने की मांग नहीं की है, लेकिन बिजली बोर्ड का खर्च बढ़ने और बीते साल भी दरें नहीं बढ़ने की दुहाई देते हुए आर्थिक स्थिति को खराब बताया गया है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड का सालाना खर्च करीब 5532 करोड़ रुपये है। वर्तमान की बिजली दरों से बोर्ड को सालाना 4511 करोड़ रुपये और पड़ोसी राज्यों को बिजली बेचकर 768 करोड़ रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में साल 2017 के दौरान बिजली बोर्ड को 252 करोड़ का घाटा हुआ है। साल 2017 के शुरू में हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी से बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

आय के साधन कम होने और खर्च अधिक होने की बात बोर्ड ने नियामक आयोग से उठाई है। बोर्ड की याचिका पर आने वाले दिनों में नियामक आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा।

आयोग से जवाब आने के बाद बोर्ड फिर से याचिका दायर कर बिजली दरें बढ़ाने का आग्रह करेगा। बता दें कि साल 2017 में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली महंगी करने से इंकार कर दिया था।

वर्तमान में यह है बिजली दरों का स्लैब

Himachal Electricity Board to hike power tariff from april 2018

2016 में 3.5 फीसदी बढ़ी थीं बिजली दरें
हिमाचल में साल 2016 में घरेलू बिजली की दरें 3.5 फीसदी बढ़ाई गई थीं। इससे पूर्व साल 2014-15 में बिजली की दरों में इजाफा किया गया था।

बीते साल 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का था प्रस्ताव
राज्य बिजली बोर्ड ने अप्रैल 2017 से घरेलू बिजली की दरों को 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। हर स्लैब में बढ़ोतरी करने की अपील की गई थी।

बिजली बोर्ड ने प्रति कनेक्शन कंज्यूमर सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी, लेकिन नियामक आयोग ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

वर्तमान में यह है बिजली दरों का स्लैब
स्लैब             दर               सब्सिडी के बाद
प्रति माह     रु. प्रति यूनिट    रु. प्रति यूनिट
0-60             2.85            1.0
0-125           3.70            1.50
126-300        4.60            2.90
301 से ऊपर   5.10            4.35

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed