{"_id":"5c557eeebdec222bf45285b8","slug":"himachal-electricity-board-generate-new-id-s-for-online-bill-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब के-नंबर से ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब के-नंबर से ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिजली बिल
Sun, 03 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के करीब 22 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता अब के-नंबर से ऑनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं कर सकेंगे। ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए बोर्ड उपभोक्ताओं को नई आईडी जारी कर रहा है। बोर्ड ने एचसीएल कंपनी से सॉफ्टवेयर का करार तोड़कर नई कंपनी टीसीएल से सॉफ्टवेयर लिया है।
विज्ञापन
इसके चलते हर उपभोक्ता को नई आईडी जारी की जा रही है। पहले के-नंबर से बिल का भुगतान होता था, लेकिन अब नई आईडी के आधार पर बिल लिए जाएंगे। नए सॉफ्टवेयर के कारण सभी उपभोक्ता को नई आईडी जारी की जा रही है। पहले चरण में व्यावसायिक उपभोक्ताओं की आईडी बदली जा रही है। उसके बाद शहरी और अंत में ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यालयों में सॉफ्टवेयर अपडेट होंगे।
विज्ञापन
बिजली मंडल धर्मशाला के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र खरवाल ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर के चलते उपभोक्ता की आईडी बदली गई है। अब के नंबर से नहीं नई आईडी के आधार पर ही उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन