फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal electricity board employees salary will increase on the lines of Punjab, decision taken in the meeting of the board of directors

HPSEB BOD Decisions: पंजाब की तर्ज पर बढ़ेगा हिमाचल के बिजली बोर्ड कर्मियों का वेतन, निदेशक मंडल की बैठक में फैसला

Thu, 30 Jun 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में बताया गया कि बोर्ड के तहत विद्युत वृत्त, 11 मंडलों और 13 उप मंडलों को खोलने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है।

विज्ञापन
Himachal electricity board employees salary will increase on the lines of Punjab, decision taken in the meeting of the board of directors
बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड के करीब डेढ़ हजार कर्मचारियों का वेतन पंजाब पावर कॉरपोरेशन की तर्ज पर बढ़ाया जाएगा। इन कर्मचारियों को वर्ष 2012 से वेतन वृद्धि दी जाएगी। वेतन विसंगतियों को भी दूर किया जाएगा। ये फैसले गुरुवार को बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए हैं। बोर्ड जल्द ही वेतनवृद्धि के लिए कर्मचारियों से विकल्प मांग सकता है। ये विकल्प 2.25, 2.59 गुणक या बेसिक वेतन की 15 फीसदी बढ़ोतरी हो सकते हैं। वर्ष 2012 से वेतन वृद्धि के हिसाब से बनने वाले वित्तीय लाभ का इन कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में बताया गया कि बोर्ड के तहत विद्युत वृत्त, 11 मंडलों और 13 उप मंडलों को खोलने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। जिला कांगड़ा के नूरपुर में विद्युत वृत्त, सिरमौर के सराहां, संगड़ाह, शिलाई, जिला मंडी के थुनाग, नेरचौक, जिला ऊना के हरोली, थानाकला, जिला हमीरपुर के सुजानपुर, जिला कांगड़ा के देवीमुराहमुड़ी, किन्नौर के भावानगर, चंबा के तीसा में विद्युत मंडल खोले गए हैं।
विज्ञापन


सिरमौर के हरिपुरधार, कफोटा, संतोषगढ़, चडोल, संगड़ाह, जिला शिमला के क्वार, नीरथ, शोघी, जिला सोलन के चैल, जिला हमीरपुर के चबूतरा, जंगलबैरी, कांगड़ा के धीरा और चंबा के नकरोड़ में विद्युत उपमंडल खोले हैं। सब स्टेशन सहायक नॉन आईटीआई में फोरमैन और जूनियर इंजीनियर सब स्टेशन के पदों पर पदोन्नति होने का सेवा प्रावधान 10 वर्ष से घटाकर सात वर्ष किया गया है। 66/22 केवी विद्युत उपकेंद्र हाटकोटी, आंध्रा और नोगली के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए इन उपकेंद्रों के लिए सब स्टेशन और फील्ड तकनीकी वर्ग के 30 नए पदों को सृजित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed