फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Elections Maheshwar contesting independent over ticket cut Nadda-Jayaram convincing

Himachal Elections: नड्डा पहुंचे शिमला, हेलिकाप्टर भेजकर महेश्वर को भी कुल्लू से बुलाया, फिलहाल नहीं बनी बात

Fri, 28 Oct 2022 10:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 10:11 AM IST
सार

भाजपा से टिकट कटने के बाद कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह को फिलहाल पार्टी मनाने में नाकाम रही। पीटरहॉफ शिमला में करीब छह घंटे चला मान-मनौव्वल शाम तक फिलहाल सिरे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
Himachal Elections Maheshwar contesting independent over ticket cut Nadda-Jayaram convincing
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा से टिकट कटने के बाद कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह को फिलहाल पार्टी मनाने में नाकाम रही। गुरुवार सुबह महेश्वर सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बात करने के लिए हेलिकाप्टर भेजकर कुल्लू से शिमला बुलाया। खुद नड्डा भी अचानक बिलासपुर से शिमला पहुंचे। पीटरहॉफ शिमला में करीब छह घंटे चला मान-मनौव्वल शाम तक फिलहाल सिरे नहीं चढ़ा। लंबी वार्ता के बाद महेश्वर सिंह ने कहा कि कुल्लू में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर ही शुक्रवार को कुछ फैसला लूंगा। पीटरहॉफ में नड्डा के अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी महेश्वर को मनाने के प्रयास किए।

विज्ञापन


उधर, महेश्वर सिंह के समर्थक कुल्लू में इस बैठक के नतीजे का इंतजार करते रहे। शिमला आने से पहले महेश्वर ने कुल्लू में भुंतर के हाथीथान में कार्यकर्ताओं से बैठक की थी। पीटरहाफ में नड्डा ने महेश्वर को अपना नामांकन वापस लेने का आग्रह किया है, ताकि वहां भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर मजबूती के साथ चुनाव लड़ सकें। इस बीच महेश्वर ने टिकट कटने का शिकवा जाहिर किया। कई अन्य विषयों पर भी बातचीत की। शाम तक चली इस मंत्रणा में बात बनती नहीं दिखी। देर शाम को महेश्वर के साथ आए उनके कुछ कार्यकर्ताओं को भी भीतर बुलाकर नड्डा ने उनसे बात की। नड्डा से लंबी चर्चा के बाद महेश्वर बाहर आए और अलग कक्ष में बैठे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


बेटे के बंजार से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कटा है महेश्वर का टिकट
दरअसल भाजपा ने पहले महेश्वर सिंह को कुल्लू सीट से टिकट दिया था, लेकिन महेश्वर के बेटे हितेश्वर सिंह बागी होकर बंजार से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बेटे को मनाने में महेश्वर सिंह नाकाम रहे। इस पर भाजपा ने महेश्वर को हटाकर नरोत्तम ठाकुर को टिकट दे दिया। महेश्वर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर चुके थे। टिकट कटने के बाद उन्होंने दूसरी बार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भरा। अब बागी हुए महेश्वर कुल्लू और उनके बेटे हितेश्वर बंजार में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। बतौर भाजपा प्रत्याशी महेश्वर का नामांकन वीरवार को छंटनी में रद्द हो गया, लेकिन बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उनका नामांकन रद्द नहीं हुआ। 29 अक्तूबर को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। भाजपा महेश्वर को मनाकर अपने पक्ष में बैठाना चाहती है। कुल्लू से ही भाजपा के एक अन्य नेता राम सिंह भी बगावती रुख अपनाकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2012 में भाजपा के प्रत्याशी रहे थे। कांग्रेस ने कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed