फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election results 2022 congress wins in kutlehar assembly constituency after 32 years

Himachal Election Result: 32 साल बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में खुला कांग्रेस का खाता

Thu, 08 Dec 2022 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Dec 2022 09:10 PM IST
सार

कुटलैहड़ में कांग्रेस से टिकट के दावेदार अधिक होने के कारण यहां जीत की कम संभावना रहती थी, लेकिन इस बार सभी दावेदारों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया।

विज्ञापन
himachal election results 2022 congress wins in kutlehar assembly constituency after 32 years
वीरेंद्र कंवर, देवेंद्र कुमार भुट्टो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 साल बाद कांग्रेस का खाता खुल गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चार बार के विधायक और मौजूदा मंत्री वीरेंद्र कंवर को हराकर इतिहास रचा है। भाजपा के गढ़ कुटलैहड़ में एकजुटता के साथ कांग्रेस ने सेंध लगाई है। 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ शर्मा को जीत मिली थी। इसके बाद लगातार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की।

विज्ञापन


2003 के विधानसभा चुनाव से लगातार वीरेंद्र कंवर जीत रहे थे। बीते 12 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र दो बार ही जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो की यह जीत अहम मानी जा रही है। कुटलैहड़ में कांग्रेस से टिकट के दावेदार अधिक होने के कारण यहां जीत की कम संभावना रहती थी, लेकिन इस बार सभी दावेदारों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया। 
विज्ञापन


मौजूदा मंत्री और पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र कंवर पर एंटी इनकंबेंसी भी भारी साबित हुई है। मंत्री विकास के बलबूते अपनी जीत को लेकर आश्वस्त रहे, जबकि कांग्रेस ने यहां बेरोजगारी, महंगाई, पेयजल समेत अन्य ज्वलंत समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को हार का स्वाद चखाया। इस जीत के साथ कांग्रेस को कुटलैहड़ में संजीवनी मिली है। पहली ही बार विधानसभा चुनाव में उतरे देवेंद्र कुमार भुट्टो ने जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed