फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election result employees leader distributed sweets after bali lose election

दिग्गज मंत्री की हार पर कर्मचारी नेता ने बांटे एक क्विंटल लड्डू, फोड़े पटाखे

Wed, 20 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
himachal election result employees leader distributed sweets after bali lose election

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार में एक दिग्‍गज मंत्री की हार क्या हुई, कर्मचारी जश्‍न में डूब गए। मंत्री की हार से खुश एक कर्मचारी ने तो खूब लड्डू बांटे और पटाखे फोड़े। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली के हारने की खुशी में एचआरटीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। एक क्विंटल लड्डू बांटकर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। 
विज्ञापन


प्रदेश मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह की अध्यक्षता में करीब 11:00 बजे कर्मचारी विक्ट्री टनल के पास एकत्र हुए। यहां से जलूस निकालते हुए कर्मचारी मुख्यालय तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

himachal election result employees leader distributed sweets after bali lose election

करीब एक घंटे तक कर्मचारियों ने जीएस बाली और निगम प्रबंधन अशोक तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य कार्यालय में तैनात कर्मचारी जश्न में शामिल नहीं हुए पर कार्यालय की सीढ़ी और खिड़कियों से देखते रहे।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बर्खास्त किए गए शंकर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली के राज में निगम घाटे में गया है। बीते पांच साल के कार्यकाल में निगम में भ्रष्टाचार फैला है।

चेहरों पर पुनर्नियुक्तियां दी गईं। नौकरियों में बंदर बांट की गई। कर्मचारियों को वित्तीय लाभों से वंचित रखा। कर्मचारी निगम प्रबंधन के पास अपना हक मांगने गए, तब उन्हें परेशान किया गया।
 

जो वीरभद्र नहीं कर सके वो जनता ने कर दिखाया

himachal election result employees leader distributed sweets after bali lose election

मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप ठाकुर ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, बालक राम, पवन ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, नंद लाल, जय राम और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

शंकर सिंह ठाकुुर ने कहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली को पद से हटाने की मुख्यमंत्री से मांग की गई थी। उन्होंने कर्मचारियों की बात को नहीं माना। जो काम मुख्यमंत्री नहीं कर पाए, वह नगरोटा की जनता ने करके दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed