Himachal Election: नगर निगम और पंचायतीराज चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाया वार रूम
नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में वार रूम गठित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में वार रूम गठित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने तत्काल प्रभाव से वार रूम के गठन को मंजूरी प्रदान की है। चुनावी रणनीति, समन्वय और प्रचार अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वॉर रूम का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिकृष्ण हिमराल को वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यशपाल तनाईक को सह-प्रभारी और रिपना कलसाईक को संयोजक बनाया गया है।
वॉर रूम समन्वय व्यवस्था के तहत कैप्टन एसके सहगल को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं नीरज बख्शी, ऊषा मेहता और संजीता चौहान को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रीना और अंकिता वर्मा को सदस्य नामित किया गया है। कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियों की निगरानी और कानूनी मामलों के लिए अलग लीगल सेल भी गठित किया है। इसमें एडवोकेट नरेश वर्मा, यशवीर सिंह राठौर और दीपक सुम्फा को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए अद्वितीय ढिंढोरा, अक्षित नंदा और पारुल राठौर को दायित्व सौंपा गया है।