फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 Vijay julus by wininh candidates expenses will be count

विधानसभा चुनाव: नेताओं को अब महंगा पड़ेगा विजय जुलूस का धूम-धड़ाका, जलेबी-लड्डू भी मुफ्त नहीं

Thu, 24 Nov 2022 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Nov 2022 12:12 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी और उम्मीदवार विजय जुलूस निकालते हैं तो यह खर्च भी उनके खाते में जुड़ेगा।

विज्ञापन
himachal election 2022 Vijay julus by wininh candidates expenses will be count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खुशी में धूम धड़ाका करना इस बारे नेताओं को महंगा पड़ेगा। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जाएगा। यही नहीं गले में मालाएं डलवाईं तो उसके भी प्रति माला के हिसाब से पैसे नेता के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी और उम्मीदवार विजय जुलूस निकालते हैं तो यह खर्च भी उनके खाते में जुड़ेगा। कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक और अन्य टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा विजय जुलूस के खर्च पर निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित कर रखे हैं। इसके हिसाब से व्यय का आकलन किया जाएगा। झंडे, बैनर और गाड़ी का खर्च भी उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। जिले के सभी आठ विस क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति ढोली एक हजार रुपये खर्चा जुड़ेगा
नेताओं के विजय जुलूस में बैंड और ढोली बुलाए जाते हैं तो प्रति ढोली 1000 रुपये खर्चा जोड़ा जाएगा। यही दरें नगाड़ा और बैंड बजाने वाले के लिए तय रहेंगी। विजयी जुलूस जितना शानदार होगा उतना ही खर्चा नेता की जेब से निकलेगा।

  
नेता जी को फूल मालाओं के भी देने होंगे पैसे 
विजयी जुलूस के दौरान नेताओं के गले में लटकने वाली मालाओं के भी इस बार दाम तय कर रखे हैं। प्रति फूलमाला के दाम 35 से 70 रुपये तय कर रखे हैं। नेता के गले में जितनी मालाएं पहनाई जाएंगी उतने ही पैसे उनके खाते में जोड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed