फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Una Assembly Seat Profile And History

Una Assembly Seat: ऊना में दो सतपाल में कड़ा मुकाबला, छह प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

Sun, 27 Nov 2022 10:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 10:11 PM IST
सार

ऊना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने विकास कराने के नाम पर वोट मांगा है तो कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों पर जनता से वोट मांगा है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Una Assembly Seat Profile And History
भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती, कांग्रेस से सतपाल रायजादा, आम आदमी पार्टी के राजीव गौतम, बहुजन समाज पार्टी से रमेश चंद, निर्दलीय उम्मीदवारों में चंद्रमोहन व कमल कुमार ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है। कांग्रेस और भाजपा में बीते 12 वर्ष से पुराने चेहरे ही आपस में जीत की जंग भिड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने यहां विकास कराने के नाम पर वोट मांगा है तो कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों पर जनता से वोट मांगा है। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदताओं ने बंपर वोटिंग की है। लेकिन आज दिन तक के चुनावी इतिहास में किसी भी महिला प्रत्याशी को राजनीतिक दलों ने रण में नहीं उतारा।
विज्ञापन


ऊना सदर में 86,310 कुल मतदाता हैं। इनमें 43,602 पुरुष और 42,708 महिला मतदाता हैं। 12 नवंबर को ऊना सदर में कुल 77.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सदर के फत्तेवाल बूथ में सबसे अधिक 88.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि कन्या विद्यालय संतोषगढ़ वेस्ट विंग बूथ में सबसे कम 64.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed