फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 State General Secretary Organization of Congress Rajneesh Kimta statement today

Himachal Congress: रजनीश किमटा बोले- हिमाचल में नहीं बिकने वाले कांग्रेस के नेता

Thu, 24 Nov 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 05:12 PM IST
सार

महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व अभी से अन्य नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई भी नेता बिकने वाला नहीं। 

विज्ञापन
himachal election 2022 State General Secretary Organization of Congress Rajneesh Kimta statement today
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व अभी से अन्य नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई भी नेता बिकने वाला नहीं। प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। गुरुवार को जारी बयान में रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए अभी से नेताओं की खरीद-फरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही है। कुछ नेताओं को जांच एजेंसियों के नाम से भी डराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ईवीएम की निगरानी और उसकी कड़ी सुरक्षा से भी भाजपा की आपत्ति उनकी निराशा को उजागर करती है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कोई भी राजनीतिक दल स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकता है। ईवीएम की सुरक्षा और उसकी निगरानी करना कांग्रेस का दायित्व है। भाजपा की कथित नैतिकता पर अब किसी को भरोसा नहीं है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। कई राज्यों में चुनी हुई अन्य दलों की सरकारों को गिराकर, नेताओं की खरीद-फरोख्त से अपनी सरकार बनाई है। किमटा ने कहा कि प्रदेश के चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। देश बदलाव की राह पर चल पड़ा है। इसकी शुरुआत हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों से होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed