फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 sachin pilot election rally in palampur

Himachal Election: सचिन पायलट बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो पालमपुर को बनाएंगे जिला

Sun, 06 Nov 2022 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम जयराम ने मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के बजाय कठिन बना दिया है। भाषणों से देश व प्रदेश नहीं चलते हैं।

विज्ञापन
himachal  election 2022 sachin pilot election rally in palampur
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पालमपुर को जिला बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित करने में लगी हुई है। जनता की उसे कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन


महंगाई इतनी हो गई है कि आम आदमी की पहुंच से कई जरूरी चीजें दूर होने लगी हैं। पालमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल के चुनाव प्रचार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम जयराम ने मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के बजाय कठिन बना दिया है।
विज्ञापन


भाषणों से देश व प्रदेश नहीं चलते हैं। लोगों को पहले ही कोरोना व नोटबंदी से जूझना पड़ा, अब महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। महंगाई को लेकर भाजपा कोई बात नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग आज बदलाव चाहते हैं और बदलाव जनता ही कर सकती है। इससे पहले पायलट ने सुलह के दैहण में भी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed