फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Priyanka Gandhi will make election conch shell in Himachal through Parivartan Pratigy

Himachal: परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी

Wed, 12 Oct 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 11:00 AM IST
सार

14 अक्तूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली को कांग्रेस ने परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली का नाम दिया है। इसमें शिमला, सोलन और सिरमौर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने का नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Priyanka Gandhi will make election conch shell in Himachal through Parivartan Pratigy
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। 14 अक्तूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली को कांग्रेस ने परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली का नाम दिया है। इसमें शिमला, सोलन और सिरमौर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने का नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। सभी पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी रैली में मौजूद रहना जरूरी किया गया है।  रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौट आई हैं।

विज्ञापन


सड़क मार्ग से आते हुए प्रतिभा सिंह ने कुछ देर सोलन में रुक कर रैलियों की तैयारियों का जायजा भी लिया। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नादौन और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हरोली में रहे। गुरुवार को सुक्खू और मुकेश सहित पार्टी के अधिकांश बड़े नेताओं के शिमला पहुंचने के आसार हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 14 अक्तूबर को सोलन ही आएंगे। प्रियंका गांधी की रैली से पहले वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी के बड़े नेताओं की एक बैठक होने की संभावना भी है।
विज्ञापन


सोलन रैली को लेकर आज शिमला में होगी तैयारियों की समीक्षा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को सोलन में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बुधवार को शिमला जिले के कांग्रेस अध्यक्ष, शिमला शहरी व ग्रामीण व शिमला जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ रैली की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed