फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, pm Modi taking Himachal very seriously amid focus in Gujarat

BJP Strategy: गुजरात में फोकस के बीच हिमाचल को बहुत गंभीरता से ले रहे पीएम नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, ऊना
सुरेश शांडिल्य, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात पर फोकस के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मोदी नौ दिन में हिमाचल के चार जिले कवर कर गए हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, pm Modi taking Himachal very seriously amid focus in Gujarat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात पर फोकस के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मोदी नौ दिन में हिमाचल के चार जिले कवर कर गए हैं। अब अगली रैली 16 अक्तूबर को कांगड़ा में प्रस्तावित है। पिछले साल लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पिछली जीत के अति उत्साह में कमजोर रणनीति से हुई हार के बाद भाजपा अब कोई भी ढील नहीं छोड़ना चाह रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के अंदरूनी सर्वेक्षणों के हिसाब से ही मोदी के हिमाचल के ताबड़तोड़ कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में परचम लहराने के बाद हिमाचल में भी पांच साल बाद सत्ता में न लौट पाने का रिवाज बदलना चाहते हैं। इसके लिए वह दोहरा दोहराकर डबल इंजन सरकार के तर्क को सामने रख रहे हैं। मोदी हिमाचल को विभिन्न तोहफे देने की बात कर इसे डबल इंजन सरकार की ताकत बता रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ऊना आकर बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास किया। यहां से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की। उन्होंने आईआईटी भवन का लोकार्पण किया। चंबा में दो हाइडल परियोजनाओं का शिलान्यास किया और एक अन्य को लोकार्पित किया।
विज्ञापन


पांच अक्तूूबर को भी मोदी ने बिलासपुर में महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एम्स समेत कई अन्य परियोजनाओं को लोकार्पित किया। वह अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भी देवदर्शन के लिए गए। मौसम ने साथ दिया होता तो 24 सितंबर को भी प्रधानमंत्री ने मंडी आना था। ऐसे में बीस दिन में वह हिमाचल के पांचवें जिले को कवर कर चुके होते। मोदी गुजरात के बाद हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। वह जब नब्बे के दशक में हिमाचल के भाजपा प्रभारी थे तो उन्होंने यहां पर हर जिले का दौरा किया। ऐसे में वह हर रैली में अपनी पुरानी यादों को ताजा कर हिमाचल प्रदेश से अपना भावनात्मक रिश्ता जता रहे हैं। बिलासपुर के बाद ऊना और चंबा में भी उन्होंने लोगों से स्थानीय बोलियों में संवाद कर अपनत्व जाहिर किया। चंबा में तो वह जनता को अपना हाईकमान तक बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्थानीय देवी देवताओं को स्मरण कर अपने भाषण को शुरू कर देवभूमि की देव आस्था को भी पूरा सम्मान देते हुए देवलुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वह बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग से एक बार फिर भाजपा को मौका देने की अपील कर रहे हैं। जुबान पर कांग्रेस का नाम तक न लेते हुए वह पिछली नाकामियों के लिए परोक्ष रूप से विपक्षी दल पर जमकर निशाने साध रहे हैं। मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बार-बार तारीफ  करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार को भी बराबर याद कर रहे हैं। वीरवार को ऊना के मंच पर तो उन्होंने धूमल की पीठ पर मुस्कराकर हाथ रखकर उनके समर्थकों को भी एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed