फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Paragliding will be banned in Kangra district from Tuesday evening due to pm modi vis

PM Modi Visit: कांगड़ा जिले में मंगलवार शाम से पैराग्लाइडिंग पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 07 Nov 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

कांगड़ा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के चलते पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलून इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
himachal election 2022, Paragliding will be banned in Kangra district from Tuesday evening due to pm modi vis
कांगड़ा जिले में पैराग्लाडिंग पर रोक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के चलते पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलून इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या संस्था पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


मोदी के हेलिकाप्टर के लैंड होने से 15 मिनट पहले बंद रहेगी गगल से शाहपुर रोड
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ नवंबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में प्रस्तावित रैली की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। पीएम के दौरे के दौरान गगल से शाहपुर तक वाहनों के पहिये थम जाएंगे। इस सड़क मार्ग पर ट्रैफिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकाप्टर के लैंड होने से 15 मिनट पहले आम वाहनों के लिए बंद किया जाएगा, जबकि रैली के दौरान वाहन इस सड़क पर निरंतर दौड़ सकेंगे। इसके अलावा नौ नवंबर को सुबह के समय बड़े वाहनों के लिए सड़क को बदला जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान नूरपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को 32 मील से लंज होते हुए भेजा जाएगा, जबकि गगल की तरफ से जाने वाले बड़े वाहनों को सनौरा सड़क मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के गगल एयरपोर्ट पर लैंड करने और रैली स्थल तक पहुंचने के दौरान तक वाहनों को रोका जाएगा। इस दौरान नूरपुर की ओर जाने वाले वाहन सनौरा चौक होते हुए जा सकेंगे। वहीं नूरपुर की ओर से आने वाले वाहन शाहपुर-चड़ी मार्ग से होते हुए धर्मशाला पहुंच सकेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकाप्टर सुबह करीब 8.55 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, चंबी मैदान में रैली सुबह नौ बजे शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पार्क होंगे वाहन
रैली के दौरान आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल घरोह-धर्मशाला सड़क के किनारे रहेगा। इसके अलावा चंबी मैदान के साथ लगती खड्ड और मैदान में भी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं मैदान के साथ लगते छोटे-छोटे खुले स्थानों को भी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ नवंबर को प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बड़े वाहनों को वाया लंज होते हुए भेजा जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री के हेलिकाप्टर लैंड होने से करीब 15 मिनट पहले गगल और शाहपुर में वाहनों को रोक दिया जाएगा। - डॉ. खुशहाल चंद शर्मा, एसपी कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed