फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Now 413 candidates will contest in Himachal, 21 of BJP and seven rebels leaders of Con

Himachal Election: अब 413 प्रत्याशी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा के 21 और कांग्रेस के सात बागी मैदान में

Sat, 29 Oct 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं।
loader
himachal election 2022, Now 413 candidates will contest in Himachal, 21 of BJP and seven rebels leaders of Con
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने वापस लिया नामांकन - फोटो : संवाद

विस्तार

 नामांकन वापसी के आखिरी दिन शनिवार को कुल्लू से निर्दलीय उतरे भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और चिंतपूर्णी से निर्दलीय उतरे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार समेत प्रदेश भर में 92 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बावजूद भाजपा के 21 और कांग्रेस के सात बागियों ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए। इससे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी। अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। भाजपा से जुडे़ रहे जिन नेताओं ने नाम वापस नहीं लिए हैं, उनमें बंजार से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, आनी से विधायक किशोरी लाल सागर, देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, किन्नौर से पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, मंडी सदर से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, कुल्लू सदर से राम सिंह और नाचन से भाजपा नेता ज्ञान चंद शामिल हैं।



इनके अलावा भाजपा नेताओं में धर्मशाला से विपिन नैहरिया, अनिल चौधरी, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, मनाली से महेंद्र सिंह ठाकुर, बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, भोरंज से पवन कुमार और रोहडू़ से राजेेंद्र धीरटा ने नामांकन वापस नहीं लिए हैं। चंबा सदर से भाजपा का टिकट कटने के बाद इंदिरा कपूर भी बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में हैं।  कांग्रेस में पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, ठियोग से पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा, पूर्व मंत्री दिवंगत जयबिहारी लाल खाची के बेटे विजय पाल खाची, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और आनी से परस राम निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। हमीरपुर से पहले भाजपा एवं फिर कांग्रेस छोड़ने वाले आशीष शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। 


बंजार से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह ने बेशक नामांकन वापस नहीं लिया, लेकिन हितेश्वर सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आजाद प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन वापस ले लिया। शनिवार को  बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक  तिलकराज शर्मा और झंडूता से कांग्रेस के पूर्व विधायक बीरू राम किशोर, इंदौरा से कांग्रेस नेता कमल किशोर ने नामांकन वापस ले लिया है। पांवटा साहिब से आप के बागी नेता निर्दलीय अनिंदर सिंह नौटी, शिमला शहरी से आप नेता गौरव शर्मा और रामपुर से विशेषर लाल ने नामांकन वापस लिया है। 

किस विधानसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी
  साल                     मैदान में उतरे उम्मीदवार

1. 1977                        330
2. 1982                        441
3. 1985                        284
4. 1990                        454
5. 1993                        416
6. 1998                        369
7. 2003                        408
8.  2007                       336
9.  2012                       425
10. 2017                       310
10. 2019                       413
 

12 बागियों को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस : शुक्ला

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया है कि 12 बागियों को मना लिया गया है। इन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बतौर निर्दलीय भरे गए नामांकनों को वापस ले लिया है। शुक्ला ने बताया कि चिंतपूर्णी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, बिलासपुर से पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, इंदौरा से कमल किशोर, झंडूता से पूर्व विधायक बीरुराम किशोर, देहरा से विजय कुमार, ईशान कुमार तथा राकेश कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन वापस लिया है। पावंटा साहिब से शमशेर अली कासमी, रामपुर से विशेश्वर दास, शाहपुर से करण परमार, नाचन से हेम चंद्र, चौपाल से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सबला राम चौहान ने नामांकन वापस लिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं को मनाने में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, तेजिंद्र पाल सिंह बिट्टू, संजय दत्त तथा विप्लव ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में जुटे हैं। 

नामांकन वापस लेने वालों को मिलेगा पूरा सम्मान : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिन बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है, संगठन में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने चुनाव मैदान से हटे सभी पार्टी नेताओं सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा है। प्रतिभा ने कहा है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समकक्ष चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने भितरघात के प्रति भी आगाह करते हुए कहा है कि इस पर पार्टी की कड़ी नजर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed