फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Nahan Assembly Seat Profile And History

Nahan Assembly Seat: नाहन में अब तक नहीं लगी किसी की हैट्रिक, काफी रोचक है इस सीट का इतिहास

Sun, 27 Nov 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल लगातार छठी मर्तबा विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। नाहन से पहले वह तीन बार सोलन से विधायक रह चुके हैं। 2012 में डॉ. बिंदल सोलन से नाहन आए।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Nahan Assembly Seat Profile And History
डॉ. राजीव बिंदल, अजय सोलंकी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिला की नाहन विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। लगातार तीसरी बार ये हॉट सीट बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल यहां से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। लिहाजा इस सीट के चुनावी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इस सीट से अब तक कोई भी विधायक जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाया है। हिमाचल निर्माता के बेटे कुश परमार ही एकमात्र ऐसे विधायक रहे हैं, जो प्रदेश के गठन के बाद इस सीट पर तीन बार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन वह भी यहां से जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाए। वहीं प्रदेश के गठन से पहले तपेंद्र सिंह भी तीन बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल गूंज रहा है कि क्या इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल के सिर नाहन सीट से हैट्रिक लगाकर जीत का ताज सजेगा या फिर कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी यहां अपना खाता खोलेंगे? बता दें कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल लगातार छठी मर्तबा विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। नाहन से पहले वह तीन बार सोलन से विधायक रह चुके हैं। 2012 में डॉ. बिंदल सोलन से नाहन आए। इस सीट पर अब वह लगातार तीसरी बार पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी लगातार दूसरी बार नाहन से डॉ. बिंदल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में सोलंकी को डॉ. राजीव बिंदल को शिकस्त मिली थी। इस बार भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा आप से सुनील शर्मा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी  से सलेंद्र सिंह,    बीएसपी से अयोध्या प्रसाद और रमजान आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं। इस सीट पर प्रत्याशियों का भाग्य यहां की जनता ईवीएम में कैद कर चुकी हैं। अब 8 दिसंबर को निकलने वाले चुनावी परिणाम का सबको इंतजार है।


इस बार 81.45 प्रतिशत मतदान
12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया में सिरमौर जिला की पांच सीटों में से नाहन विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशतता में दूसरे नंबर पर रहा। इस चुनाव में यहां 81.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नाहन विस में कुल 84545 मतदाता हैं, जिसमें 42936 पुरूष, 41607 महिला व 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार मतदान प्रक्रिया में कुल मतदाताओं में से 69121 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 के चुनाव में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 82.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed