फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Kullu Assembly Seat Profile And History

Kullu Assembly Seat: कुल्लू से विधायक जीता लेकिन सरकार बनी विपक्षी दल की, 10 साल से चल रहा सिलसिला

Mon, 28 Nov 2022 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 06:11 PM IST
सार

कुल्लू सदर सीट में पिछले दस सालों से जनता ने ऐसा विधायक चुना है जिसे विधानसभा में जाकर विपक्ष में भूमिका निभानी पड़ी है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Kullu Assembly Seat Profile And History
नरोत्तम ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, राम सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हॉट सीट कुल्लू सदर में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर और आजाद प्रत्याशी राम सिंह के बीच यहां पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जीत किसी भी प्रत्याशी के हाथ लग सकती है, लेकिन कुल्लू सदर सीट में पिछले दस सालों से जनता ने ऐसा विधायक चुना है। जिसे विधानसभा में जाकर विपक्ष में भूमिका निभानी पड़ी है।

विज्ञापन

 

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन

कुल्लू सदर सीट में वर्ष 2012 के विस चुनाव में हिलोपा के प्रत्याशी महेश्वर सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा के प्रत्याशी राम सिंह को हराया था, लेकिन इस बार सरकार कांग्रेस पार्टी की बनी थी, जिसके चलते महेश्वर सिंह को विपक्ष में जाकर बैठना पड़ा था। ऐसा ही कुछ वर्ष 2017 के चुनाव में भी हुआ। भाजपा ने महेश्वर सिंह को पार्टी का टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुए, लेकिन कांग्रेस सरकार बना नहीं पाई और भाजपा की सरकार होने के चलते विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को भी विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ी। दस सालों से कुल्लू सदर में यह सिलसिला चल रहा है।

इस बार जहां विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर जीत की दूसरी पारी लगाने का दबाव रहेगा, जबकि भाजपा के प्रत्याशी जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचने की उम्मीद में है। वहीं आजाद प्रत्याशी राम सिंह के लिए भी यह चुनाव करो व मरो वाला है। राम सिंह चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसके अलावा कुल्लू के सीपीआईएम के प्रत्याशी हौतम सोंखला, आप के प्रत्याशी शेरा नेगी, आजाद उम्मीदवार दोत राम चुनावी मैदान में हैं। 


75.75 प्रतिशत मतदान
कुल्लू विधानसभा में कुल 91,650 मतदाताओं में 46,345 पुरुष और 45,304 महिलाएं वोटर हैं। सदर विस में इस बार खूब वोटिंग हुई है और 75.75 प्रतिशत मतदान रहा। विधानसभा क्षेत्र में 35,290 पुरुषों और 34,131 महिला वोटर हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed