फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Kinnaur Assembly Seat Profile And History

Kinnaur Assembly Seat: हैट्रिक पर जगत सिंह नेगी, पहली बार विधानसभा जाने की उम्मीद में सूरत

Mon, 28 Nov 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 06:33 PM IST
सार

जगत सिंह नेगी तीसरी बार जीत हासिल करने की उम्मीद में हैं। वहीं भाजपा में सूरत नेगी पहली बार चुनाव में जीत की उम्मीद लगाए हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Kinnaur Assembly Seat Profile And History
जगत सिंह नेगी, सूरत नेगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में इस बार विधानसभा चुनाव में छह प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव में एक तरफ कांग्रेस के वर्तमान विधायक जगत सिंह नेगी तीसरी बार जीत हासिल करने की उम्मीद में हैं। वहीं भाजपा में सूरत नेगी पहली बार चुनाव में जीत की उम्मीद लगाए हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक तेजवंत नेगी के मैदान में उतरने से विस क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से प्रत्याशी जीत दर्ज करता है या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजता है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से तरसेम नेगी, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल कपूर और निर्दलीय उम्मीदवार मदन लाल भी चुनावी मैदान में है। इन सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया है। हालांकि राजनीतिक जानकारों की मानें तो जगत सिंह नेगी, सूरत नेगी और तेजवंत नेगी के बीच प्रमुख मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में 72.38 प्रतिशत मतदान 
जिला किनौर के विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार 72.38 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिले में कुल 59,532 पंजीकृत मतदाताओं में से 43,087 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें 21,049 महिला एवं 22,038 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed