फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: KasauliAssembly Seat Profile And History

Kasauli Assembly Seat: पर्यटक स्थल कसौली में कांटे की टक्कर, मंत्री सैजल को कांग्रेस की चुनौती

Mon, 28 Nov 2022 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 02:16 PM IST
सार

कसौली विधानसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव सैजल ने 2017 में 442 मतों से जीत दर्ज की थी। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी तीसरी बार चुनावी रण में उतरे हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: KasauliAssembly Seat Profile And History
डॉ. राजीव सैजल, विनोद सुल्तानपुरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से डॉ. राजीव सैजल चौथी बार चुनावी मैदान में है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी तीसरी बार चुनावी रण में उतरे हैं। 2012 में डॉ. सैजल और विनोद सुल्तानपुरी के बीच जीत का मार्जन काफी कम था। डॉ. सैजल 24 वोटों से जीत गए थे। वहीं 2017 में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही जिसमें फिर डॉ. सैजल ने 442 वोटों से जीत दर्ज की और तीसरी बार कसौली से विधायक बने। इस बार भी फिर दोनों प्रत्याशी मैदान में है और फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इसमें भाजपा जीत का चौका लगाएगी या कांग्रेस विजयी होगी इसका पता आठ दिसबंर को ही लगेगा। कसौली से विभिन्न राजनीतिक दलों के सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से डॉ. राजीव सैजल, कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी, आम आदमी पार्टी से हरमेल धीमान, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से राजीव कौंडल, बहुजन समाजवादी पार्टी से राम रत्न, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से राजिंद्र और आजाद उम्मीदवार ओमप्रकाश चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंपर वोटिंग ने अटकाई प्रत्याशियों की सांसें
विधानसभा क्षेत्र कसौली के वासियों ने इस बार जमकर वोटिंग की है। पिछले सारे रिकॉर्ड इस बार की वोटिंग ने तोड़ डाले हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 78.28 प्रतिशत मतदान रहा। विधानसभा क्षेत्र में 35278 पुरूष मतदता हैं जिसमें से 27,798 पुरूष मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। 33,185 महिला मतदाता हैं जिसमें से 25,798 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed