फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Gagret Assembly Seat Profile And History

Gagret Assembly Seat: गगरेट में विधायक राजेश ठाकुर के सामने कांग्रेस के चैतन्य की चुनौती

Sun, 27 Nov 2022 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 05:01 PM IST
सार

गगरेट ऊना जिले के पांचों विस क्षेत्रों से आगे रहा। यहां बंपर 78.78 फीसदी मतदान हुआ। क्षेत्र के 91 में से 36 बूथों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Gagret Assembly Seat Profile And History
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। राजेश ठाकुर अपने कार्यकाल में उपलब्धियों के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं तो चैतन्य अपने संगठन युवा शक्ति पराक्रम के समाजसेवी कार्यों के कारण लोगों के बीच पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विकास कार्यों और समाज सेवा के दावों में से किस पर मुहर लगाते हैं।

विज्ञापन


गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 82,866 कुल मतदाता हैं। इनमें से 41,869 पुरुष और 40,997 महिला मतदाता हैं। इस साल मतदान के मामले में गगरेट ऊना जिले के पांचों विस क्षेत्रों से आगे रहा। यहां बंपर 78.78 फीसदी मतदान हुआ। क्षेत्र के 91 में से 36 बूथों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, आम आदमी पार्टी मनोहर लाल, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के विनोद कुमार और बसपा के लेखराज कतनौरिया चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed