फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Five VVPAT machines will be examined in each assembly constituency

हिमाचल चुनाव: हर विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की होगी जांच

Wed, 16 Nov 2022 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 11:56 AM IST
सार

चुनाव आयोग से आने वाले चुनाव पर्यवेक्षक खुद मतदान केंद्र में जाकर रैंडम सैंपलिंग से ईवीएम चुनेंगे और फिर वीवीपैट से निकली पर्चियों की जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
himachal election 2022, Five VVPAT machines will be examined in each assembly constituency
वीवीपीएटी - फोटो : social media

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती के दौरान प्रत्येक  विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की जांच होगी। चुनाव आयोग से आने वाले चुनाव पर्यवेक्षक  खुद मतदान केंद्र में जाकर रैंडम सैंपलिंग से ईवीएम चुनेंगे और फिर वीवीपैट से निकली पर्चियों की जांच शुरू की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की जांच भी मतगणना के दिन ही की जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना के दिन वीवीपैट की जांच की प्रक्रिया आरंभ करते समय चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। यह भी देखा जाएगा कि किसी वीवीपैट से किसी एक ही पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां तो नहीं निकली है। चुनाव आयोग ने ईवीएम पर बार-बार गड़बड़ी होने के आरोपों से बचने के लिए वीवीपैट की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed