फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Exit and opinion polls banned from November 12 to December 5

Himachal: 12 नवंबर से 5 दिसंबर शाम 5:30 बजे तक एग्जिट, ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध

Fri, 11 Nov 2022 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 05:49 PM IST
सार

 विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को मतदान के दिन सुबह 8:00 बजे से 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे तक के बीच की अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधानसभाओं के वर्तमान चुनावों के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल नहीं दे सकेंगे। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Exit and opinion polls banned from November 12 to December 5
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को मतदान के दिन सुबह 8:00 बजे से 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे तक एग्जिट और ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हिमाचल और गुजरात विधानसभाओं के वर्तमान चुनावों के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम का समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशन अथवा प्रचार-प्रसार करने पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन


भारत चुनाव आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी मत सर्वेक्षण के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। अधिसूचना के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन आम चुनावों में संबधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियम समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी प्रकार टीवी चैनल पर किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed