{"_id":"638486c8187c3f396609bf38","slug":"himachal-election-2022-doon-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doon Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा दो बार लगा चुकी हैं सेंध, रोचक है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doon Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा दो बार लगा चुकी हैं सेंध, रोचक है मुकाबला
Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
सार
दून विधानसभा क्षेत्र में दो बार वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। इस बार भी यहां मुकाबला काफी रोचक है।
विज्ञापन
परमजीत सिंह पम्मी, चौधरी राम कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार जीत के दावे कर रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। दून पर कांग्रेस का भी दबदबा रहा है। 18 साल तक कांग्रेस के लज्जा राम यहां से चार बार विधायक रहे।
विज्ञापन
यहां पर दो बार वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। दून में राष्ट्रीय देवभूमि, बहुजन समाजवादी पार्टी, निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही है। बीएसपी से नागेंद्र चंद, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से बलवंत सिंह, आम आदमी पार्टी से स्वर्ण सिंह सैनी और निर्दलीय देश राज चौहान चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
85.25 फीसदी मतदान
दून विधानसभा क्षेत्र में 85.25 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 71 हजार 536 मतदाता हैं जिसमें 37,331 पुरूष और 34,230 महिला मतदाता हैं।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।