{"_id":"6384b4dce51acd15df18c484","slug":"himachal-election-2022-dharampur-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharampur Assembly Seat: 35 साल से महेंद्र सिंह का गढ़ रही है धर्मपुर सीट, इस बार नया चेहरा बनेगा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharampur Assembly Seat: 35 साल से महेंद्र सिंह का गढ़ रही है धर्मपुर सीट, इस बार नया चेहरा बनेगा विधायक
Mon, 28 Nov 2022 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:47 PM IST
सार
पिछले सात चुनावों में यह सीट महेंद्र सिंह ठाकुर को मिली है। लगातार तीन हार के बाद चौथी बार चंद्रशेखर को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
रजत ठाकुर, चंद्रशेखर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को महेंद्र सिंह ठाकुर का गढ़ माना जाता है। वह इस सीट पर लगातार सात बार जीते हैं। 35 सालों के बाद यहां पर नया चेहरा विधायक बनेगा क्योंकि महेंद्र सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़े रहे हैं। पिछले सात चुनावों में यह सीट महेंद्र सिंह ठाकुर को मिली है। अब सियासी विरासत को संभालने का मौका उनके बेटे रजत ठाकुर को दिया गया है। ऐसे में पहली बार महेंद्र सिंह के अलावा कोई नया चेहरा विधायक बनेगा।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ लगातार तीन हार के बाद चौथी बार चंद्रशेखर को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना है कि ठाकुर महेंद्र सिंह के इस अभेद्य किले को कौन फतह करके रिकार्ड बनाएगा। इस बार इस सीट पर पांच प्रत्याशी चुनावी जंग में हैं। इनमें भाजपा के लिए रजत ठाकुर, कांग्रेस से चंद्रशेखर, आप से राकेश मंडोतरा, बीएसपी से प्रकाश चंद और आजाद प्रत्याशी चंद्रशेखर शामिल हैं। धर्मपुर में कुल मतदाता 82,733 हैं। इनमें पुरुष 41,584 और 41,148 महिला मतदाता हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 70.54 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।