Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022, December 8 will be a holiday in schools and colleges counting votes holiday, holiday

Shimla: मतगणना वाले स्कूल-कॉलेजों में 8 दिसंबर को रहेगा अवकाश

Fri, 02 Dec 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 09:02 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरत के अनुसार ऐसे स्कूलों को बंद रखने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022, December 8 will be a holiday in schools and colleges counting votes holiday,  holiday
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले स्कूल और कॉलेजों में आठ दिसंबर को अवकाश रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरत के अनुसार ऐसे स्कूलों को बंद रखने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।  मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय पुलिस बल और हिमाचल पुलिस की कड़ी सुरक्षा की बीच मतगणना होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतगणना टेबल पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा हर मतगणना केंद्र में 8 से 10 केंद्रीय पुलिस बल, हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्र में एजेंटों को बैठने की सुविधा की गई है, लेकिन इससे पहले इन्हें राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से पास लेना होगा। दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 7 दिसंबर से कर्मचारी रवाना होंगे। 8 दिसंबर सुबह सात बजे कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों में पहुंचना होगा। ठीक आठ बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed